आखिर हिचकी क्यों आती है? जानें


By Farhan Khan08, Dec 2024 11:30 AMjagran.com

क्यों आती है हिचकी?

अक्सर हिचकी आने पर यह कहा जाता है कि आपको कोई याद कर रहा है लेकिन क्या सच है? आइए जानें।

डायाफ्राम में ऐंठन के चलते हिचकी आना

हिचकी से जुड़ी यह धारणा सच नहीं है। आपके डायाफ्राम की बार-बार होने वाली ऐंठन की वजह से हिचकी आती है।

क्लीवलैंड क्लिनिक

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक हिचकी अक्सर कुछ समय के लिए परेशान करने वाली कंडीशन से ज्यादा कुछ नहीं होती।

तेजी से खाना

अगर आप बहुत तेजी से खाते हैं या फिजी पॉप पीते हैं, तो अचानक हिचकी आ सकती है। ऐसे में इसका खासतौर से ध्यान रखें।

अपने आप ठीक हो जाती है हिचकी

हिचकी आमतौर पर बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन सामान्य से ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

मेडिकल केयर की जरूरत

इसके अलावा यह किसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है, जिसके लिए मेडिकल केयर की जरूरत पड़ सकती है।

ठंडा पानी पिएं

हिचकी से छुटकारा पाने के लिए आप थोड़ी देर के लिए अपनी सांस रोकें या ठंडा पानी पी सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com