सर्दियों में चाहती हैं परफेक्ट मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान


By Akshara Verma30, Nov 2024 06:18 PMjagran.com

सर्दियां हो या गर्मियां लड़कियों को मेकअप करना काफी पसंद होता है। सुबह की पार्टी से लेकर रात की पार्टियों का तक मेकअप के भी डिफरेंट डिफरेंट स्टाइल्स होते हैं। सर्दियों में हमारी स्किन भी रूखी हो जाती है, जिसकी वजह से मेकअप करने में काफी दिक्कत होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में ऐसी कौन सी चीजें है जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए।

स्किन केयर रूटीन

चाहे गर्मी हो या सर्दी स्किन केयर रूटीन सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है। सर्दियों में इसको करने से हमारे चेहरे का रूखापन काफी दूर होता है, जिससे मेकअप करने में आसानी होती है।

मेकअप से पहले

सर्दियों में स्किन को काफी नमी और सॉफ्टनेस की जरूरत होती है। इसलिए हमें फाउंडेशन से पहले अपनी स्किन को moisturizer करना चाहिए। इसके बाद ही प्राइमर का यूज करना चाहिए।

फाउंडेशन

सर्दियों में हमारी स्किन को ड्रायनेस का सामना करना पड़ता है। आप उन फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जो आपके स्किन टोन पर जचते हों। साथ ही वह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखें।

कंसीलर का खास रखें ध्यान

मेकअप में कंसीलर का अहम रोल होता है, जो डार्क सर्कल्स को छुपाने में मदद करता है। अगर आप भी ठंड में कंसीलर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि इसका कम से कम उपयोग करें।

ब्लश और हाइलाइटर

सर्दियों में क्रीम ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल करना चाहिएं। यह आपके लुक को नैचुरल और फ्रेश बनाए रखते हैं। गालों पर हल्का सा ब्लश और हल्का हाइलाइटर आपके लुक को स्टनिंग बनाता हैं।

लिप्स की देखभाल

सर्दियां आते ही होंठ सूखने और फटने लगते हैं, जिससे लिपस्टिक ठीक से नहीं लग पाती। इससे बचने के लिए पहले लिप्स पर अच्छी तरह से पहले साफ करें फिर लिप बाम लगाएं।

आंखों का मेकअप

सर्दियों में हमेशा अपनी आँखों के मेकअप को हल्का और सॉफ्ट रखना चाहिए। अगर रात में किसी पार्टी के लिए मेकअप कर रहीं हैं, तो वाटरप्रूफ मस्कारा और आईलाइनर का ही यूज करना चाहिए।

सर्दियों में परफेक्ट मेकअप पाने के लिए हमारी बताई गई टिप्स को जरुर अपनाएं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: pexel