हार्ट अटैक जानलेवा बीमारियों में से एक है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो इसका दर्द झेल चुके हैं। कई स्टार्स ने अपनी जान भी गवाई है।
बॉलीवुड के फेमस एक्टर श्रेयस तलपड़े को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
फरवरी 2023 में सुष्मिता सेन को भी हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद एक्ट्रेस की एंजियोप्लास्टी सफल रही और अब एक्ट्रेस ठीक हैं।
इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। करीना से शादी करने के पहले साल 2007 में एक्टर को माइनर हार्ट अटैक आया था।
सितंबर 2021 में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 40 की उम्र में हार्ट अटैक ने एक्टर की जान ले ली।
साल 2022 में फेमस एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी दिल का दौरा आया था। हालांकि अब एक्टर बिल्कुल स्वस्थ्य हैं ।
साल 2022 में दिवंगत सिंगर केके की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। सिंगर को लाइव कॉन्सर्ट में दिल का दौरा पड़ा था।
राजू श्रीवास्तव की मौत का कारण भी हार्ट अटैक ही था। फेमस कॉमेडियन को 2022 में अटैक आया और कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई।