पिछले कई सालों से लोगो के ओटीटी का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। आइये जान लेते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम आता है बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट। एक्ट्रेस ने साल 2022 में नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म डार्लिंग्स के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने भी साल 2022 में वेब सीरीज 'हश हश' के जरिये अपना डेब्यू किया। सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड की धक - धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी इसी साल वेब सीरीज 'द फेम गेम' के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू किया। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।
मलाइका ने भी हाल में अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' से अपना ओटीटी डेब्यू किया। शो डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया है।
90s की फेमस एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने भी अमेजॉन प्राइम रिलीज वेब सीरीज 'हश हश' के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू किया।
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने भी इसी साल 2022 में वेब सीरीज रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू किया। सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई।