वेडिंग सीजन में चार चांद लगा देंगी हसीनाओं की टिशू साड़ियां


By Shradha Upadhyay26, Oct 2024 01:28 PMjagran.com

एक्ट्रेसेस की टिशू साड़ियां

हर दिन फैशन बदलता रहता है। ऐसे में साड़ियों के डिजाइन भी आए दिन चेंज होते ही रहते हैं। वही आजकल टिशू साड़ियां खूब फैशन में हैं। जिनको आप इस वेडिंग सीजन में कैरी कर सकती हैं।

ऑरेंज सितारा थ्रेड वर्क साड़ी

सान्या मल्होत्रा ऑरेंज कलर की थ्रेड और सितारों वर्क वाली बॉर्डर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी को आप वेडिंग सीजन में पहनकर चार चांद लगा सकती हैं।

व्हाइट टिशू साड़ी

श्रद्धा कपूर ने हाल में दिवाली पार्टी में मौके पर यह शाइनी व्हाइट टिशू साड़ी को सिक्विन वर्क ब्लाउज के साथ पहना था। जिसमें डीवा कहर ढ़हा रही थीं।

मस्टर्ड येलो साड़ी

40 प्लस इस वेडिंग सीजन रवीना टंडन जैसी मस्टर्ड येलो जरी बॉर्डर टिशू साड़ी में हुस्न की परी दिखेंगी। ऐसी साड़ियां आजकल काफी फैशन में भी हैं।

पिंक टिशू साड़ी

यदि आपको सिंपल सी टिशू साड़ी कैरी करनी हैं, तो आप जान्हवी कपूर की तरह गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक कलर की टिशू साड़ी से आइडिया ले सकती हैं।

ग्रीन टिशू साड़ी

काजोल की लाइट और डार्क ग्रीन शेड वाली टिशू साड़ी भी बेहतररीन लुक दे रही है। इसके उन्होंने गोल्डन शिमरी ब्लाउज के संग पहना है।

रेनबो शेड टिशू साड़ी

कियारा आडवाणी रेनबो शेड वाली शिमरी वर्क बॉर्डर टिशू साड़ी में कयामत ढ़हा रही हैं। इस साल आप वेडिंग सीजन में इसको अपना लुक बना सकती हैं।

ब्लैक टिशू साड़ी

यदि आप ब्लैक लवर हैं तो आपको नूपुर सेनन की टिशू साड़ी बेहद पसंद आएगी। ऐसे में आप उनके इस साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram