करेले में आयरन, विटामिन-सी, जिंक, पोटैशियम और की पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
गुणों से भरपूर करेला कई बार आपेक लिए हानिकारक भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूल से भी करेला नहीं खाने चाहिए।
अगर आपको लो शुगर लेवल की समस्या है, तो भूलकर भी करेला न खाएं। क्योंकि इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल लो हो सकता है।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो करेला आपके लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें मेमोरी कारिन तत्व होता है। इससे शिशु को नुकसान हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप गर्भावस्था के दौरान जितना कम हो सके, उतना कम करेले का सेवन करें। आप सेहतमंद रहेंगे।
अगर आप रोजाना करेले या इसके जूस का सेवन कर रहे हैं, तो यह लिवर की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
करेले में मौजूद लैक्टिन लिवर में प्रोटीन के संचार को रोकता है, जिससे लिवर बीमार हो सकता है।
अगर आप रोजाना करेले का सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। सेवन कम से कम करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com