Shraddha Kapoor की 8 ट्रेंडी साड़ी, फेयरवेल पार्टी में करें स्टाइल


By Akanksha Jain20, Jun 2024 05:00 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।

श्रद्धा कपूर के साड़ी लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक श्रद्धा कपूर का हर लुक काफी ज्यादा शानदार होता है। आज हम आपको उनके शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

फेयरवेल पार्टी में करें ट्राई

श्रद्धा कपूर के ये साड़ी लुक्स यंग गर्ल्स कैरी कर सकती हैं और फेयरवेल पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी होता है।

रफल साड़ी लुक

फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल ही हैं। आप भी श्रद्धा कपूर की तरह ही रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक

अगर आप अपने इंडियन लुक को वेस्टर्न का तड़का देना चाहती हैं तो आप इस तरह के इंडो-वेस्टर्न साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

मल्टी कलर साड़ी डिजाइन

श्रद्धा कपूर का ये मल्टी कलर साड़ी लुक भी काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। आप भी साड़ी के साथ बेल्ट पेयर कर सकती हैं।

ब्लू सैटिन साड़ी लुक

अगर आप सिंपल साड़ी में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप इस तरह की ब्लू सैटिन साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन करें स्टाइल

साड़ी के साथ साथ आप श्रद्धा कपूर के ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन भी पेयर कर सकती हैं। एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ