हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना है। वही हर साल की तरह इस बार 'स्वयं और समाज के लिए योग है' थीम रखी गई है।
वही आम लोगों के साथ हमारे बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं भी योगा से बहुत प्रेम करते हैं। इन एक्ट्रेसेस के डेली रूटीन में योग शामिल है और इसी से ये फिट भी रहती हैं। आइए देखें इनके नाम की लिस्ट।
इस लिस्ट सबसे पहला नाम आता है इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का। जो कि 50 की उम्र में आज भी यंग दिखती हैं। अक्सर डीवा योगा क्लास जाते हुए स्पॉट होती हैं।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है। योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी का जो कि अपने कर्वी फिगर से बवाल मचाए रहती हैं। 49 साल की शिल्पा नियमित रूप से योगा करती हैं। जिसकी वीडियोज भी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगी।
43 साल की करीना कपूर जिम नहीं बल्कि रोजाना घर पर ही योगा करती हैं। जिसका अंदाजा उनकी फिट बॉडी को देखकर लगाया जा सकता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को भी योग करना बेहद पसंद है। अभिनेत्री जिम के साथ डेली योगा भी करती हैं।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी योगा लवर हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद योगा से भी अपना वजन घटाया था। अक्सर डीवा योगा क्लास जाती स्पॉट भी होती हैं।
प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी योगा से ही खुद को फिट रखती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनको कई योगा वीडियोज देखने को मिल जाएंगे।