श्रद्धा दास साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। जो हिंदी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। एक्ट्रेस 'जिद' फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग से ज्यादा स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं। 37 साल की एक्ट्रेस अपने हर ऑउटफिट में जलवा बिखेरती नजर आती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री की सावन स्पेशल साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
हाल में डीवा ने रेड कलर की जरी वर्क सिल्क साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है और सावन के लिए ये बेस्ट लुक है।
सावन में हरा रंग पहनने का काफी महत्व है। ऐसे में आप श्रद्धा के जैसी लाइट ग्रीन कॉटन साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। डीवा ने इसके साथ झुमके और गजरा बन लुक दिया है।
अभिनेत्री ग्रे कलर की शाइनी साड़ी ब्लैक सितारों वर्क वाले ब्लाउज में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ मैचिंग झुमको से लुक कंप्लीट किया गया है।
आप इस सावन एक्ट्रेस के जैसी ग्रीन जरी वर्क बनारसी साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। इसके साथ डीवा ने कंट्रास्ट येलो कलर का हैवी वर्क ब्लाउज पेयर किया है।
श्रद्धा दास का येलो शिमरी साड़ी विद फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव्स ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है। सावन के मौसम में ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।