Kiara Advani Birthday: एक्ट्रेस की हिट और फ्लॉप फिल्में


By Shradha Upadhyay31, Jul 2024 02:07 PMjagran.com

हिट और हॉट अभिनेत्री कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साल 2014 में 'फगली' मूवी से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद डीवा ने कई फिल्में की।

कियारा आडवाणी जन्मदिन

आज अभिनेत्री 31 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के 10 साल के करियर में दी गई हिट और फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट दिखाएंगे।

फगली

साल 2014 में रिलीज हुई कियारा की डेब्यू फिल्म 'फगली' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। मूवी में अक्षय कुमार भी नजर आए थे।

एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी

इसके बाद साल 2016 में आई एक्ट्रेस की फिल्म 'एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' हिट रही थी। फिल्म में कियारा की एक्टिंग दर्शकों का दिल छू गई थी

कबीर सिंह

शाहिद और कियारा की फिल्म 'कबीर सिंह' ब्लॉकबस्टर रही थी। यह मूवी डीवा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

गुड़ न्यूज

वही साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' सुपरहिट रही थी। फिल्म में कियारा के अपोजिट करीना कपूर, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे।

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी की 2022 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सत्यप्रेम की कथा

पिछले साल 2023 में रिलीज हुई कियारा और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ