राखी पर पहनें Shehnaaz Gill जैसे अट्रैक्टिव सूट डिजाइन


By Akanksha Jain31, Jul 2024 01:55 PMjagran.com

पंजाब की कटरीना शहनाज गिल

पंजाबी सिनेमा की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी के अलावा हिंदी फिल्म में भी काम किया है। 

शहनाज गिल के सूट लुक्स

शहनाज गिल के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

राखी पर करें स्टाइल

रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है। आप शहनाज गिल के ये सूट डिजाइन इस त्योहार पर स्टाइल कर सकती हैं।

शहनाज का लेटेस्ट लुक

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने येलो सूट में अपना लुक शेयर किया था।

प्लेन सूट डिजाइन

आप शहनाज गिल की तरह ही ऑफ व्हाइट प्लेन सूट डिजाइन भी कैरी कर सकती हैं। प्लेन सूट में भी एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।

शरारा पैटर्न सूट

फिलहाल शरारा पैटर्न सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए शरारा सूट पहन सकती हैं। 

वेलवेट सूट डिजाइन

अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप शहनाज गिल की तरह ही वेलवेट सूट स्टाइल कर सकती हैं।

पिंक प्लाजो सेट

पिंक कलर के प्लाजो सूट में शहनाज गिल बहुत प्यारी लग रही हैं। शहनाज का ये लुक त्योहार के लिए परफेक्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ