सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इसकी पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि रविवार को इस पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए या नहीं?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने के मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और पैसों की तंगी भी दूर होने लगती है।
वैसे तो तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ होता है, लेकिन रविवार के दिन इस पौधे के पास दीपक जलाने की मनाही होती है।
रविवार के दिन तुलसी के पौधे को स्पर्श करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, हर महीने की एकादशी तिथि को भी तुलसी का पौधा नहीं छूना चाहिए।
अगर आप रविवार के दिन तुलसी के पौधे पास दीपक जलाते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इससे धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी का नाराज होने से घर की खुशहाली छिनने लगती है। रविवार को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से परिवार में क्लेश हो सकता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर में पेड़-पौधों की पूजा करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ