सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से पैसों की तंगी दूर होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को जमीन में लगाना चाहिए या नहीं?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस पौधे को लगाते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कई लोग इसे गलत जगह और अशुभ दिशा में लगा देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को जमीन में लगाने से बचना चाहिए। जमीन पर लगाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर में दक्षिण दिशा में भी लगाने से बचना चाहिए। यह दिशा पितरों की दिशा होती है, ऐसे में दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना अशुभ होता है।
तुलसी के पौधे को जमीन या दक्षिण दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती है। इससे परिवार के लोगों के बीच क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।
वास्तु के अनुसार, जमीन में तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस पौधे को छत पर भी रखने से बचना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को गमले में लगाना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा, इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना उत्तम होता है।
घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ