टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हर लुक में कहर ढाती हैं। शिवांगी आए दिन अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अक्सर नए हेयर स्टाइल के साथ एक्ट्रेस नजर आती हैं।
अगर आप भी किसी मौके पर खास दिखना चाहती हैं, तो शिवांगी जोशी के ट्रेंडी हेयर स्टाइल से टिप्स ले सकती हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के स्टाइलिश हेयर स्टाइल...
आप साड़ी या फिर लहंगे में मॉर्डन लुक पाने के लिए फिशटेल ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है।
घर की शादी में बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप गडरा बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। आप इसे अपने आउटफिट के मैचिंग के हिसाब से फूलों को चुनें।
शिवांगी के घुंघराले बाल उन्हें एलिगेंट और क्लासी लुक दे रहा है। आप इसे आसानी से घर पर कर्ल मशीन से बना सकती हैं।
यंग गर्ल्स ज्यादातर मैसी बन बनाना काफी पसंद करती हैं। ऐसे हेयर स्टाइल लंबे बालों वाली लड़कियों पर खूब जचती हैं। आप भी इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाकर महफिल में चार चांद लगा सकती हैं।
शिवांगी ने अपने लुक को डिफरेंट और ट्रेंडी बनाने के लिए ट्विस्टेड चोटी बनाई है। इस लुक को आप किसी खास मौके या कॉलेज में भी क्रिएट कर सकती हैं।
अपने लुक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप पोनीटेल हेयर स्टाइल की मदद लें। इस तरह के हेयर स्टाइल वेस्टर्न ड्रेस पर खूब जचती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shivangijoshi18)