Shivangi के ये इयररिंग्स पहनकर पार्टी में लगेंगी खूबसूरत


By Akshara Verma20, Feb 2025 01:40 PMjagran.com

Shivangi के क्लासी इयररिंग्स

सिंपल आउटफिट भी खूबसूरत लगेंगे अगर पहनेंगी ये स्टाइलिश इयरिंग्स। जी हां, अगर आप भी आउटफिट को पार्टी में हाइलाइट करना चाहती हैं, तो ट्राई करें Shivangi Joshi के इयररिंग्स।

गोल्डन झुमके

एक्ट्रेस ने हैवी सूट के साथ डिजाइनर गोल्डन झुमकों को कैरी किया है। झुमके में ग्रीन कलर के कुंदन काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहे है। आप एक्ट्रेस के इन झुमकों को शादी में पहन सकती हैं।

टियर ड्रॉप इयररिंग्स

शाइनी व्हाइट स्टोन के साथ ग्रीन कलर का स्टोन बेहद खूबसूरत लग रहा है। यंग गर्ल्स पार्टी या शादी में एक्ट्रेस के टियर ड्रॉप इयररिंग्स को गाउन के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

शैंडेलियर इयररिंग्स

आजकल यह शैंडेलियर इयररिंग बेहद ट्रेंड में है। आप इन इयररिंग्स को पहनकर इंडो वेस्टर्न से लेकर लहंगे की चमक को दोगुना कर सकती हैं। साथ ही, यह आपके इंडियन आउटफिट के साथ पर्सनैलिटी में रॉयल लुक देंगे।

स्टड इयररिंग्स

यंग गर्ल्स ट्रेडीशनल के साथ वेस्टर्न आउटफिट्स को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस के इन पर्ल स्टड इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को सिंपल और स्टाइलिश लुक देते है।

हूप्स इयररिंग्स

क्लासी और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के ये गोल्डन कलर के खूबसूरत हूप्स इयररिंग्स को वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ वियर कर सकती हैं। यह आपके लुक को पार्टी में नोटिस करवाएंगे।

स्टाइलिश स्टड इयररिंग्स

ब्लैक साड़ी या ब्लैक ड्रेस को ग्लैमरस लुक देने के लिए आप इन स्टाइलिश स्टड इयररिंग्स को पहन सकती हैं। यंग गर्ल्स के लिए यह छोटे और स्टाइलिश स्टड इयररिंग्स बेस्ट ऑप्शन है।

अट्रैक्टिव इयररिंग्स

क्लासी और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के इन रॉयल लुक देने वाले अट्रैक्टिव इयररिंग को जरूर ट्राई करें। यह डिजाइनर एथनिक ड्रेसेज पर बेहद खूबसूरत लगेंगे।

पार्टी में खूबसूरत के साथ गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस Shivangi Joshi के इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@shivangijoshi18)