बार बार भूख क्यों लगती है?


By Farhan Khan20, Feb 2025 04:00 PMjagran.com

बार-बार भूख लगने का मतलब

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बार-बार भूख क्यों लगती है? ताकि आपको सही जानकारी हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

डाइट में पोषक तत्वों की कमी होना

अगर आपकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी है, तो ऐसे में आपको बार-बार भूख लग सकती है। ऐसे में बार-बार खाने से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाएं।

तनाव में होना

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारा कोर्टिसोल स्तर बढ़ जाता है और हमारी भूख भी बढ़ जाती है।

गतिविधि के चलते बार-बार लगती है भूख लगना

जब लोग किसी गतिविधि में लगे होते हैं, तो ऐसे में वे अपने डाइट पर नजर नहीं रख पाते, तो इस दौरान वे बिना सोचे-समझे खाने लगते हैं और उन्हें बार बार भूख लगती है।

अंदर से खालीपन होना 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग अंदर से खाली होते हैं, ऐसे में वे अपने इमोशनल होने के दौरान खूब खाते हैं और उन्हें बार-बार भूख लग सकती है।

बोर होना

जब हम ऊब रहे होते हैं, तो ऐसे में सबसे पहले कुछ अच्छा खाने का मन करता है और इस दौरान वो कई बार अधिक और अनहेल्दी फूड का भी सेवन कर लेता है।

अल्कोहल न पिएं

अल्कोहल को भूख बढ़ाने का एक कारण माना जाता है। इस दौरान नमकीन या फैटी स्नैक्स लेने का मन करने लगता है और ये फूड्स आपकी भूख बढ़ाते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com