शिव जी के इन 3 मंत्रों का जाप करने से मिलती है सफलता


By Ashish Mishra19, May 2025 05:30 AMjagran.com

सोमवार का दिन

यह दिन भगवान शिव को समर्पित रहता है। आइए जानते हैं कि शिव जी के किन मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है?

शिव जी की कृपा

जिन लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

मंत्र का जाप करें

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और तरक्की के योग बनते हैं।

कार्य में सफलता के लिए मंत्र

शिव जी की पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय: मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के योग बनते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

सोमवार को पूजा करते समय ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे कष्टों से छुटकारा मिलेगा और तरक्की होगी।

मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र

भोलेनाथ की पूजा में ॐ नमो भगवते रुद्राय: मंत्र का जाप करें। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य भी होते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। वहीं, आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों के धन लाभ होता है।

परेशानियों से छुटकारा

शिव जी के इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ