Apara Ekadashi पर करें इन 3 चीजों का दान, जीवन में नहीं होगी धन की कमी


By Ashish Mishra17, May 2025 05:00 PMjagran.com

Apara Ekadashi 2025

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि अपरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

अपरा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, 23 मई 2025 को अपना एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

अपरा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी की शुरुआत 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे अपरा एकादशी पर दान करना शुभ होता है। इससे धन की कमी दूर होने लगती है।

धन का दान करें

अपरा एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और तरक्की योग बनते हैं।

अन्न का दान करें

अपरा एकादशी पर गरीबों को अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से अन्नपूर्णा माता की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में किसी भी चीज की कमी भी नहीं होती है।

गुड़ का दान करें

इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

अपरा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। वहीं, कंगाली का सामना करने वाले लोगों को भी धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ