राहु-केतु के दोष से बचने के लिए करें ये 5 काम


By Farhan Khan17, May 2025 04:49 PMjagran.com

राहु-केतु की स्थिति खराब होने से क्या होता है?

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की स्थिति खराब हो जाए, तो इससे व्यक्ति के जीवन में संकट आने लगता है। परिवार के सदस्यों की आय घटने लगती है।  

राहु-केतु के दोष से बचने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से राहु-केतु के दोष का खात्मा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

कन्याओं को हलवा खिलाएं

अगर आप राहु-केतु के दोष से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए रविवार के दिन कन्याओं को हलवा, पूरी और दही खिलाएं। इससे समस्या का निदान हो जाएगा।

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

रोजाना काले कुत्ते को घी में चुपड़ी रोटी खिलाने से आपको राहु-केतु के दोष से मुक्ति मिल सकती है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

गोमेद रत्न धारण करें

गोमेद रत्न अहम रत्नों में से एक माना जाता है। राहु-केतु के दोष से बचने के लिए आपको गोमेद रत्न धारण करना चाहिए। हालांकि, यह रत्न धारण करते समय किसी भी तरह के नेगेटिव विचार न हो।

राहु-केतु ग्रह कवच का पाठ करें

राहु-केतु के दोष से बचने के लिए मंत्र का जाप करना भी काफी शुभ माना गया है। आपको 108 बार राहु-केतु ग्रह कवच का पाठ करना चाहिए।

गुलाबी रंग के कपड़े पहनें

राहु-केतु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए नीले और गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। ये रंग राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने में मदद करता है।

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें

राहु और केतु को खुश करने के लिए पितृ पक्ष में प्रतिदिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। आपके जीवन से जल्द राहु-केतु के दोष का खात्मा हो जाएगा।

राहु-केतु के दोष से बचने के लिए आपको ये 5 काम करने चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com