हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है।
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ ही कुछ विशेष चिह्नों का भी जिक्र मिलता है। हथेली में मछली, त्रिशूल, तलवार आदि कई तरह के निशान देखे जा सकते हैं।
आज हम आपको हथेली पर बने कुछ ऐसे निशान के बारे में बताएंगे, जिन्हें भगवान शिव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
दोनों हथेलियों को मिलाकर अर्ध चंद्रमा बनना व्यक्ति के निडर होने की ओर इशारा करता है। इस तरह के लोग कभी हार नहीं मानते।
अगर हथेली में रेखाओं से डमरू का निशान बनता है, तो इसे शिव कृपा का प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है कि शिव जी आपके जीवन में परेशानियां नहीं आने देंगे।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर ध्वज बनता है तो ये भी भगवान शिव की कृपा का प्रतीक होता है। आपको भी अपनी हथेली पर चेक करना चाहिए।
जिन लोगों की हथेली पर त्रिशूल का निशान बना होता है, ऐसे लोग बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें सभी तरह के ऐशो-आराम मिलते हैं।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com