सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर किन चीजों से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार 27 जनवरी 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर होगा।
प्रदोष व्रत पर शिव जी का अभिषेक करने से साधक के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। इसके साथ ही, सुख-शांति बनी रहती है।
प्रदोष व्रत पर गंगाजल में शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना शुभ होता है। ऐसा करने से पूजा करने का पूरा फल मिलता है।
शिव जी की पूजा करते समय कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करना लाभकारी होता है। इससे चंद्र दोष दूर होने लगता है और व्यक्ति को तनाव से छुटकारा मिलता है।
प्रदोष व्रत पर गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना शुभ होता है। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
प्रदोष व्रत पर इन चीजों से शिव जी का अभिषेक करने से कारोबार में लाभ होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ