आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज आप कुछ नया कार्य करने का विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी।
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे नया रास्ता खुलेगा।
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है।
आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज हाथ आया हुआ काम निकल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकता है।
आज का दिन आप वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।
आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। विवादों से बचना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें।
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रातःकाल ही शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है।
आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं। उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा।
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार में न दें।