दिवाली पर यंग गर्ल्स स्टाइल करें ऐसी इंडियन आउटफिट्स


By Akanksha Jain15, Oct 2024 02:15 PMjagran.com

फेमस सिंगर शर्ली सेतिया

बॉलीवुड की फेमस सिंगर शर्ली सेतिया ने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है। शर्ली सेतिया को लाखों लोग पसंद करते हैं।

शर्ली सेतिया के इंडियन लुक्स

शर्ली सेतिया की आवाज तो लाजवाब है, लेकिन उनका फैशन सेंस भी काफी शानदार है। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

दिवाली पर करें स्टाइल

इस साल 30 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। अगर आप भी दिवाली के लिए शानदार आउटफिट्स सर्च कर रही हैं तो शर्ली सेतिया के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लें।

ब्लू लहंगा लुक

ब्लू कलर के इस लहंगे में शर्ली सेतिया बहुत सुंदर लग रही हैं। ब्लू लहंगे में सिल्वर वर्क किया गया है, साथ ही ब्लाउज डिजाइन भी शानदार लग रहा है।

पेप्लम सूट डिजाइन

फिलहाल पेप्लम सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी शर्ली सेतिया की तरह ही पेप्लम सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न लुक

अगर आप इंडियन लुक में वेस्टर्न लुक का तड़का देना चाहती हैं तो आप शर्ली सेतिया की तरह ही इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी कर सकती हैं।

शरारा पैटर्न सूट डिजाइन

अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप शरारा पैटर्न सूट को भी पहन सकती हैं। खास मौके पर इस तरह के सूट आपके लुक की शोभा बढ़ा देगा।

ब्लैक साड़ी डिजाइन

सिल्वर और ब्लैक कलर की ये साड़ी यंग गर्ल्स पर खूब जंचेंगी। शर्ली सेतिया का ये लुक यंग गर्ल्स पर खूब जंचेंगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Shrily setia Instagram