बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का स्टाइल बढ़ती उम्र के साथ और भी हसीन होता जा रहा है। 49 साल की शिल्पा अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
फैशन सेंस के मामले में शिल्पा कई यंग एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। अगर आप किसी मौके पर खास दिखने के लिए व्हाइट आउटफिट की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इन व्हाइट आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। आप अपने ऑफिस लुक में चार चांद लगाने के लिए उनके इस आउटफिट से इंस्पिरेशन लें।
आप इस व्हाइट कलर के सूट को किसी भी खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यह आपके लुक को क्लासी और खूबसूरत बना देगा।
अगर आप नाईट पार्टी या डेट पर हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो शिल्पा के इस लुक को कॉपी करें। व्हाइट कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं।
अगर आप दोस्ती की पार्टी में साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो आप शिल्पा के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट कलर की स्टाइलिश साड़ी में एक्ट्रेस परम सुंदरी जैसी नजर आ रही हैं।
इन दिनों जंपसूट खूब ट्रेंड में है। इस तरह की ड्रेस ऑफिस इवेंट या खास मौके पर परफेक्ट लुक देती हैं। आप भी अपने वॉडरोब में शामिल करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@theshilpashetty)