बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म बाजीगर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
शिल्पा शेट्टी 49 साल की हैं और इस उम्र में भी बहुत फिट हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनकी डिफरेंट स्टाइल वाली साड़ियां दिखाने जा रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी में अपना लुक शेयर किया था। ये साड़ी काफी डिफरेंट लुक दे रही है।
डेनिम का जींस या फिर टॉप और जैकेट तो आपने देखा ही होगा, लेकिन एक्ट्रेस ने डेनिम साड़ी कैरी की है। एक्ट्रेस का ये लुक हॉट लग रहा है।
फिलहाल इंडो-वेस्टर्न साड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पास भी इंडो-वेस्टर्न साड़ियों का शानदार कलेक्शन है।
आप शिल्पा शेट्टी के इन साड़ी लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। साटन साड़ी में शिल्पा का लुक शानदार लग रहा है।
ब्लैक कलर की सिक्विन हाई थाई स्लिट साड़ी में शिल्पा शेट्टी का लुक बहुत हॉट लग रहा है। आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।