Women's Day 2025: ऑफिस में स्टाइल करें शिल्पा जैसी साड़ियां, लगेंगी क्लासी


By Priyam Kumari03, Mar 2025 07:00 PMjagran.com

साड़ी में खूबसूरत कैसे दिखें?

ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। शादी-फंक्शन हो या ऑफिस महिलाएं हर जगह साड़ी का चुनाव सबसे पहले करती हैं।

ऑफिस में कैसी साड़ी पहनें?

कुछ ही दिनों में वुमन डे आने वाला है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर ऑफिस के लिए साड़ी खरीदने जा रही हैं, तो शिल्पा शेट्टी की इन साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मस्टर्ड स्ट्रिप साड़ी

अगर आप ऑफिस में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो शिल्पा की ये मस्टर्ड स्ट्रिप साड़ी में कमाल नजर आएंगी। ऐसी साड़ी के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी करें।

सिल्क फ्लोरल प्रिंट साड़ी

ऑफिस में रॉयल और क्लासी लुक के लिए सिल्क साड़ी से बेस्ट कुछ भी नहीं। एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट साड़ी को खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करें।

प्रिंटेड साड़ी

एक्ट्रेस ने ब्लैक और व्हाइट कलर की प्रिंटेड साड़ी स्टाइल की है। अगर आप ऑफिस में क्लासी के साथ-साथ गॉर्जियस लगना चाहती हैं, तो ऐसी साड़ी से इंस्पिरेशन लें।

प्री-ड्रेप साड़ी

ऑफिस गोइंग वुमन के लिए प्री-ड्रेप साड़ी बेस्ट है। इस तरह की साड़ी को पहनना में कम समय लगता है और आसानी से कैरी हो जाती है। यह आपको मॉडर्न लुक देगा।

रफल साड़ी

वुमन डे पर कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की रफल साड़ी पहनें। इसमें आप हॉट और ग्लैमरस नजर आएंगी।

मिरर वर्क साड़ी

येलो कलर के मिरर वर्क साड़ी में शिल्पा एकदम गजब ढा रही हैं। इस तरह की साड़ी को आप ऑफिस पार्टी के लिए चुन सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@theshilpashetty)