रमजान के पाक महीने में खजूर का बेहद महत्व होता है। मुस्लिम लोग शाम को इफ्तार के समय रोजा खजूर खाकर ही खोलते है। क्या आप जानते हैं कि खजूर न सिर्फ़ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं? आइए जानते हैं इसके फायदे।
खजूर में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो शरीर को एनर्जी देती है। साथ ही, यह आपको लंबे समय तक भूखा रहने के बाद भी एनर्जी दे सकते है।
खजूर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जिसे खाने से पाचन तंत्र बढीया रहता है। जिन लोगों को कब्ज की बीमारी होती है, उनके लिए यह काफी लाभदायक साबित होता है। साथ ही, यह पेट की समस्याओं से बचाता है।
खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर को ऊर्जा देता है।
खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम के साथ कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, खजूर में एंटी- ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
खजूर में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। आपको रोज एक खजूर सोने से पहले जरूर खाना चाहिए।
यह त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है क्योकि खजूर में विटामिन C और D पाएं जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। आप भी ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए 1 खजूर को डेली खा सकते हैं।
क्या आप जानते हैं डायबिटीज से पीड़ित मरीज के लिए खजूर काफी अच्छा माना जाता हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
हैल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik