40 प्लस शिल्पा शेट्टी के इन 5 योगासन से दिखेंगी फिट


By Shradha Upadhyay15, Jan 2024 10:00 AMjagran.com

फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं। जो कि 48 साल की उम्र में भी अपने बोल्ड फिगर से यंग एक्ट्रेसेज को मात देती हैं। इस उम्र में भी डीवा ने खुद को काफी मेंटेन किया हुआ है।

कर्वी फिगर पर फिदा

अभिनेत्री की एक्टिंग से ज्यादा लाखों फैंस उनके कर्वी फिगर पर फिदा हैं। हर कोई उनके जैसा फिगर पाना चाहता है। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो से फैंस को इंस्पायर भी करती रहती हैं।

शिल्पा योगासन

शिल्पा शेट्टी के फिट रहने का राज है उनका रोजाना योगासन, जिम और हेल्थी डाइट फॉलो करना। आज हम आपके उनके योगासन बताएंगे।

कपालभाति

शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए कपालभाति आसन करती हैं। जो कि ब्लड सर्कुलेशन सुचारु, बढ़ती उम्र को रोकने और स्किन पर ग्लो लेकर आता है।

नौकासन

अभिनेत्री नौकासन यानि बोट पोज योगासन भी करती हैं। इससे हाथों और पैरों की मसल्स टोन होती हैं। इसके साथ ही इसे करने से पेट भी अंदर होता है।

सूर्य नमस्कार

शिल्पा के डेली रूटीन में सूर्य नमस्कार सबसे इम्पोर्टेन्ट है। जिसे वो कही मिस नहीं करती हैं। इसमें 12 स्टेप्स होते हैं। जिससे आपकी पूरी बॉडी हील होती है।

वृक्षासन

एक्ट्रेस के योगासन में वृक्षासन भी शामिल है। इस आसन से रीढ़ की हड्डी और पैरों की मासपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा ये योगासन शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस बनाने में मदद करता है।

उत्थित पद्मासन

इस आसन को करने से बैलेंस और फॉक्स इम्प्रूव होता है। इसके साथ ही इसको करने से दिमाग और बॉडी रिलेक्स रहने के साथ बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी भी रहती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ