यंग गर्ल्स Riva Arora की साड़ियों में दिखेंगी 'हुस्न की परी'


By Shradha Upadhyay28, Jan 2024 01:01 PMjagran.com

सोशल मीडिया स्टार

रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया का जाना माना नाम हैं। महज 18 साल की उम्र में डीवा ने अच्छा नाम कमा लिया। इसके साथ ही रीवा इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज वीडियोज को लेकर छाई रहती हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा

रीवा ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वो उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, मॉम और छतरीवाली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

हॉट और बोल्ड लुक का जलवा

इसके साथ ही डीवा अपने हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं। उनके हर ऑउटफिट को यंग गर्ल्स काफी फॉलो करती हैं।

स्टाइलिश साड़ी लुक्स

आज हम आपको रीवा अरोड़ा की स्टाइलिश साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स कैरी करके खुद को हॉट बना सकती हैं।

डबल शेड साड़ी में जलवा

हाल में रीवा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर रेड और येलो कलर की डबल शेड साड़ी में अपना जलवा दिखाया। इसके साथ उन्होंने रेड कलर के फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया हुआ है।

सिल्वर साड़ी में ब्यूटीफुल लुक

इस सिल्वर कलर की सिंपल साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज में भी डीवा काफी ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। आप उनके लुक को कॉपी कर सकती हैं।

रॉयल सिल्क साड़ी लुक

अपने हर लुक में कातिल दिखने वाली रीवा का ब्लू और पिंक सिल्क साड़ी लुक बेहद रॉयल लुक दे रहा है। इसके साथ उनकी गोल्डन ज्वैलरी कहर ढहा रही है।

प्रिंटेड में किलर लुक

इस प्रिंटेड साड़ी के साथ एक्ट्रेस का पिंक फुल स्लीव्स प्लेन ब्लाउज काफी किलर लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स के लिए ये लुक बेस्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ