Shehnaaz Gill ने वीडियो शेयर कर बताया अपना डाइट सीक्रेट


By Shradha Upadhyay23, May 2024 10:00 AMjagran.com

शहनाज गिल पंजाबी कुड़ी

पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस के घर से पॉपुलर हुई अभिनेत्री आज कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ रही हैं।

शहनाज ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी

इसके साथ ही बिग बॉस के वक़्त शहनाज काफी हेल्दी हुआ करती थीं। लेकिन ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले डीवा ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी से हर किसी को हैरान कर दिया।

शहनाज स्लिम और हॉट

अब आप चबी दिखने वाली शहनाज गिल का स्लिम और हॉट लुक देख सकते हैं। जिसको लेकर वो आए दिन सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं।

शहनाज डाइट सीक्रेट

वही हाल में अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपना डाइट सीक्रेट बताया है। जिसमें उन्होंने वो पूरे दिन क्या खाती हैं वो शेयर किया है। आइए देखें शहनाज का फुल डे डाइट प्लान।

दिन की शुरुआत

एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत पानी पीकर और सोक्ड ड्राई फ्रूट्स खाकर करती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में करीब 2-3 लीटर पानी पीती हैं।

1 घंटा योगा

इसके बाद शहनाज करीब एक घंटा रोजाना योगा करती हैं। जो कि उनको हेल्दी रखने में मदद करता है।

ब्रेकफास्ट और लंच

ब्रेकफास्ट से 30 मिनट पहले एक्ट्रेस एप्पल सिडर विनेगर लेती हैं। इसके बाद वो मिक्स वेज पोहा, ग्रेनोला और दही लेती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर युक्त लंच लेती हैं, जिसमें वो 1 बाउल दाल, 2 घी वाली रागी की रोटी, स्प्राउट्स और अंडा भुर्जी खाती हैं।

इवनिंग स्नैक्स और डिनर

इसके साथ ही शहनाज शाम को स्नैक्स में घी के साथ भुने हुए मखाने, प्रोटीन शेक लेती हैं और डिनर में खिचड़ी, दही और दूधी सूप (लौकी) लेती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ