बिग बॉस में आने के बाद फेमस हुई पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल आज बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री बन चुकी हैं। डीवा आज कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं।
बिग बॉस के समय में शहनाज काफी मोटी हुआ करती थी, लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले डीवा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया। अभिनेत्री ने काफी वेट लॉस किया है।
आज अपनी स्लिम फिगर को लेकर वो सोशल मीडिया पर हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। आज हर कोई उनके जैसा फिगर पाना चाहता है।
शहनाज गिल ने कई किलो वजन घटाया है। जिसका अंदाज आप उनकी फिट बॉडी को देखकर लगा सकते हैं। आज हम आपको उनका डाइट सीक्रेट बताएंगे। जिसको आप भी फॉलो कर सकती हैं।
अभिनेत्री सुबह उठकर सबसे पहले ढेर सारा पानी पीती हैं। उसके बाद भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाती हैं। इसके बाद वो अपने दिन की शुरुआत करती हैं।
इसके बाद डीवा नाश्ते में पोहा, ग्रेनुला और दही खाती हैं। इसके अलावा वो एपल सिडर विनेगर भी पीती हैं।
शहनाज लंच में दो घी वाली रागी की रोटी, दाल, स्प्राउट्स और अंडा भुर्जी लेती हैं और इवनिंग स्नैक्स में वो रोस्टेड मखाने और साथ में प्रोटीन शेक पीती हैं।
एक्ट्रेस का डिनर काफी लाइट होता है। जिसमें लौकी का सूप, खिचड़ी और दही शामिल होता है। शहनाज ने 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया था।