पाकिस्तान की फेमस और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हानिया आमिर ने देश-विदेश में अपनी पहचान हासिल की है। हानिया आमिर को लोग भारत में भी बहुत पसंद करते हैं।
हानिया आमिर का फैशन सेंस काफी ज्यादा शानदार है। आप भी हानिया आमिर से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
अगर आप ऑफिस जाती हैं और अपने पुराने लुक से बोर हो गई हैं तो आप हानिया आमिर की तरह ही सिंपल लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।
हानिया आमिर सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था।
अगर आप अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप हानिया आमिर की तरह ही साटन का सिंपल सूट पहन सकती हैं।
फिलहाल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप हानिया आमिर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप नॉर्मल सूट स्टाइल कर बोर हो गए हैं तो आप हानिया आमिर के पाकिस्तानी सूट को पहन सकती हैं।
अगर आप बॉसी दिखना चाहती हैं तो हानिया आमिर का ये लुक आपके लिए बेस्ट है। पिंक और ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस सुंदर लग रही हैं।
एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ