Shefali Jariwala के ये आउटफिट पहनकर पार्टी में लगेंगी पटाका


By Priyam Kumari25, Dec 2024 08:35 PMjagran.com

कांटा लगा गर्ल

टेलीविजन एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अपने बोल्ड लुक के लिए काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

शेफाली के आउटफिट कलेक्शन

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। आज हम आपले लिए शेफाली जरीवाला के पार्टी आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।

फ्लोरल गाउन

एक्ट्रेस फ्लोरल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ड्रेस पर उन्होंने फ्रेंच हेयरस्टाइल बनाया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। आप भी इस तरह के गाउन को डिनर डेट या किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट

आजकल मार्केट में को-ऑर्ड सेट कई तरह के मिल जाते है। बस, फिर क्या आप भी एक्ट्रेस की तरह को-ऑर्ड सेट कैरी करके महफिल की जान बन जाइए।

वन साइड स्लीव्स गाउन

पार्टी में सेसी लुक पाने के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो एक बार एक्ट्रेस के इस गाउन लुक को जरूर देखें। आप भी शेफाली की तरह वन साइड स्लीव्स साटन गाउन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

रेडी टू वियर साड़ी

शेफाली ब्लू कलर के स्टाइलिश रेडी टू वियर साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने में आसानी होती है।

शिमरी गाउन

गोल्डन कलर के शिमरी गाउन में एक्ट्रेस सेसी दिखाई दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस से आइडिया लेकर आप भी महफिल की जान बन सकती हैं। ऐसी ड्रेस स्लिम लड़कियों पर खूब जचती हैं।

अनारकली सूट

आप भी पार्टी में सादगी भरा दिखना चाहती हैं, तो शेफाली की तरह अनारकली सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह के सूट क्लासी लुक देते हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@shefalijariwala)