टीवी और रियालिटी शोज की फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला आज इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर ड्रेस में खूबसूरत दिखाई देती हैं। आज हम आपको उनके कुछ आउटफिट कलेक्शन दिखाएंगे, जिनसे महिलाएं शादी-फंक्शन के लिए आइडिया ले सकती हैं।
अगर आप शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी सिक्विन वर्क नेट साड़ी को कॉपी करें। इसके साथ अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
शेफाली पिंक कलर के साटन फ्लोरल प्रिंट साटन लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बैलून स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
मस्टर्ड येलो कलर के सिल्क जरी वर्क शरारा सूट में एक्ट्रेस काफी क्लासी और रॉयल दिखाई दे रही हैं। इस सूट के साथ आप भी कंट्रास्ट कलर के कुंदन बिग झुमके पेयर कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट है।
अगर आप दोस्त की रिसेप्शन पार्टी में कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की शिमरी गाउन को भी चुन सकती हैं। एक्ट्रेस इस ड्रेस में पार्टी परफेक्ट लग रही हैं।
इन दिनों अनारकली सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। इस वेडिंग सीजन आप भी ऐसे सूट को कैरी करके महफिल की जान बन सकती हैं।
शादी फंक्शन में रॉयल लुक पाने के लिए बनारसी सिल्क साड़ी से बेहतर शायद कुछ भी नहीं होगा। ऐसी साड़ी पहनकर आप महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shefalijariwala)