चीकू की जड़ से लेकर धड़ तक सब है फायदेमंद, शरीर को बनाता है मजबूत


By Lakshita Negi15, Feb 2025 04:00 PMjagran.com

चीकू सिर्फ एक टेस्टी फल ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी खजाना है। इसके फल से लेकर पत्तों, बीज और जड़ भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। यह शरीर को स्ट्रांग बनाता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। आइए जानते हैं कि चीकू के हर हिस्से का हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है।

चीकू का फल

चीकू में नेचुरल शुगर भरपूर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। इससे बॉडी की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों के खतरे से बचाव होता है।

चीकू की जड़ पेट के लिए

चीकू की जड़ को आयुर्वेद में पेट की प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पेट में गैस, अपच और दर्द से आराम मिलने में मदद मिलती है। इसका काढ़ा पीने से डाइजेशन अच्छा होता है।

चीकू के बीज किडनी के लिए

चीकू के बीज का इस्तेमाल किडनी और यूरिनरी ब्लैडर की प्रॉब्लम्स के लिए किया जाता है। चीकू के बीजों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से पेशाब से जुड़ी दिक्कत दूर हो सकती हैं।

चीकू के पत्ते डायबिटीज के लिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए चीकू के पत्तों का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं और शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बनाने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए चीकू

चीकू में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन मौजूद होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनाती हैं। चीकू खाने से ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए चीकू

चीकू में भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है। इसे खाने से आंतों हेल्दी रहती हैं। चीकू डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग करता है और पेट की बीमारियों का खतरा कम करता है।

चीकू का हर हिस्सा हेल्दी रहने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।