अगर आपकी दाढ़ी के बाल टाइम से पहले सफेद हो रहे हैं और आप केमिकल डाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने लिए नेचुरल डाई बना सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद होती है और बालों को काला करने के साथ उनको घना और मजबूत भी बनाती है। इसे सिर्फ नेचुरल चीजों से बनाया जाता है, जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
आंवला और मेहंदी बालों के बहुत अच्छे नेचुरल डाई की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आंवला बालों को डीपली कलर देने के साथ उन्हें स्ट्रांग बनाता है और मेहंदी नेचुरल टोनिंग एजेंट की तरह काम करती है।
नेचुरल हेयर डाई को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर, 4 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और थोड़ा सा पानी ले लें।
इस नेचुरल डाई को बनाने के लिए आंवला, मेहंदी और कॉफी पाउडर को एक बाउल में मिलाएं। फिर इसमें गुनगुना पानी डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसका एक पेस्ट तैयार करके इसे 2 घंटे के लिए ढककर रख दें।
इस पेस्ट को ब्रश या हाथों की मदद से दाढ़ी या आइब्रो पर अच्छे से लगाएं। इसे लगाते टाइम ध्यान दें कि हर सफेद बाल अच्छे से कवर हो जाए और 1-2 घंटे तक इसे सूखने दें।
जब हेयर डाई पूरी तरह ड्राई हो जाएं, तो दाढ़ी को हल्के गुनगुने पानी से धोएं। शैंपू का इस्तेमाल न करें सीधा साफ पानी से धोएं और हल्के हाथों से पोंछ लें।
इस घर पर बनी नेचुरल डाई के इस्तेमाल के साथ दाढ़ी और बालों की ऑयल से मसाज करें। इससे बाल लंबे टाइम तक काले और हेल्दी बने रहते हैं।
आप भी घर पर इस नेचुरल डाई को बनाकर इस्तेमाल करें। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।