हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-बी12 शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
विटामिन-बी12 मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास में भी सहायता करता है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी के कारण आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
विटामिन-बी12 नॉनवेजिटेरियन फूड्स जैसे मटन या रेड मीट में ज्यादा होता है। शाकाहारी टोफू, पनीर, दही, दूध और मूंग दाल से इसकी पूर्ति कर सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि बॉडी में विटामिन-बी12 की मात्रा बढ़ाने के लिए कौन-सी चीजें भूल से भी नहीं खानी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
बॉडी में विटामिन-बी12 बढ़ाने के लिए मिठाई, नमकीन या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर आप शरीर में विटामिन-बी12 की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए टिक्की, बर्गर और चाऊमीन जैसे जंक फूड्स से दूरी बनाएं।
चिप्स या पैकेज्ड फूड्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स भी शरीर बी12 बढ़ाने के दौरान नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा अल्कोहल और सिगरेट का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com