दालचीनी सिर्फ एक मसाला ही नहीं, बल्कि सेहत और खूबसूरती का खजाना है। यह खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को बहुत सारे फायदे देता है। आप अपनी डाइट में दालचीनी को सही तरीके से शामिल करें, तो यह आपकी सेहत में फायदेमंद बदलाव ला सकती है।
दालचीनी महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है। इससे पीसीओएस (PCOS) जैसी प्रॉब्लम्स को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे पीरियड सही रहते हैं।
अगर आपको पीरियड्स के टाइम पेट में तेज दर्द या ऐंठन होती है, तो दालचीनी का खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है और शरीर का दर्द कम करने में आराम मिलता है।
दालचीनी खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। इसे शहद या नींबू के साथ खाने से वेट जल्दी कम करने में मदद मिलती है।
दालचीनी खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है।
दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज स्किन को साफ और हेल्दी बनाते हैं। इससे मुंहासे कम होते हैं और हेयर ग्रोथ अच्छी होती है।
दालचीनी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखती है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
आप भी दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल करें इसका पानी या चाय बनाकर पिएं यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।