दो बच्‍चों की मां करीना कपूर खान इंडियन लुक्‍स में लगती हैं कमाल


By Akshara Verma15, Feb 2025 12:30 PMjagran.com

बेबो के अट्रैक्टिव इंडियन लुक्‍स

बेबो के नाम से फेमस बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan ने 2 बच्चों के बाद भी फैशन सेंस और फिगर को अट्रैक्टिव बना रखा है। क्या आप शादी और फंक्शन के लिए इंडियन आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं, तो एक बार स्टोरी पर नजर जरूर डालें।

शिमरी साड़ी

यंग गर्ल्स शादी में ग्लैमरस लुक लेने के लिए एक्ट्रेस की ग्रे और व्हाइट शिमरी साड़ी को पहन सकती हैं। डार्क न्यूड मेकअप और मेसी बन हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

श्रग ड्रेस

आप Kareena की श्रग ड्रेस को पहनकर क्लासी और एलीगेंट लुक ले सकती हैं। लुक को कंप्लीट और अट्रैक्टिव बनाने के लिए हैवी ज्वेलरी और डार्क पिंक मेकअप को ट्राई कर सकती हैं।

अनारकली सूट

अगर आप शादी में हैवी लहंगे और साड़ी पहनकर थक गई हैं, तो एक्ट्रेस का यह सिंपल और क्लासी अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन है। यह आउटफिट को मिनिमल मेकअप और टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ रॉयल लुक देगा।

ब्लैक साड़ी लुक

Kareena का ब्लाउज साड़ी के लुक में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस के लुक को आप डार्क मेकअप और मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ कॉपी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

स्टाइलिश सूट

एक्ट्रेस ने लाल कलर के सूट के साथ हैवी गोल्डन इयररिंग्स पहनकर रॉयल लुक कैरी किया है। आप शादी में बोल्ड मेकअप के साथ एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

कुर्ता विद धोती स्टाइल पजामा

अगर आप इंडियन आउटफिट में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह आउटफिट आपके लिए एकदम बेस्ट है। एक्ट्रेस का लॉन्ग शाइनी कुर्ता और धोती स्टाइल का पजामा लुक को अट्रैक्टिव बना रहा हैं। साथ ही, कर्ली हेयर स्टाइल आपके लुक को नोटिस करवाएगा।

डिजाइनर साड़ी

Kareena की डिजाइनर सिंपल साड़ी कॉलेज और ऑफिस गर्ल्स के लिए परफेक्ट आउटफिट है। आप बोल्ड लिपस्टिक और अट्रैक्टिव आई मेकअप के साथ लुक में जान डाल सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@kareenakapoorkhan)