इलायची का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इलायची न सिर्फ एक मसाला है, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे सिरहाने के नीचे रखने से भी कई फायदे होते हैं, आइए जानें।
इलायची की खुशबू बहुत मीठी और रिलैक्सिंग होती है। इसे तकिए के नीचे रखकर सोने से दिमाग को शांति मिलती है और टेंशन दूर होती है।
अगर आपको नींद आने में दिक्कत हो, तो इलायची आपकी मदद कर सकती है। इसकी खुशबू से मन शांत होता है, जिससे नींद अच्छी होती है।
अगर आपको नाक बंद होने, खर्राटे या सांस से जुड़ी दिक्कत होती है, तो इलायची को सिरहाने में रखने से आराम मिल सकता है। इसकी खुशबू से नाक खुलती है, जिससे सांस अच्छे से आती है।
वास्तु और आयुर्वेद के अनुसार इलायची पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने में मदद करती है। इसे पास रखने से नेगेटिविटी दूर होती है। इससे मन शांत होता है और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद होती है।
इलायची खाने से डाइजेशन अच्छा होता है, इससे पेट की दिक्कत कम होती है और पेट स्वस्थ रहता है। साथ ही यह पाचन को बढ़ाता है जिससे खाना पचाने में मदद होती है।
जिन लोगों को बार-बार सर्दी खांसी होती है, उनके लिए इलायची फायदेमंद हो सकती है। इसकी खुशबू गले को आराम देती है और बंद नाक को खोलने में भी मदद करती है।
आप भी रात को सिरहाने में इलायची रख कर सोएं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।