पतली लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं Sharvari के स्टाइलिश लहंगे


By Akshara Verma31, Dec 2024 07:19 PMjagran.com

पॉपुलर एक्ट्रेस Sharvari

बॉलीवुड की पॉपुलर और स्टाइलिश Sharvari ने कई शानदार फिल्मों में काम किया हैं। एक्ट्रेस के सभी आउटफिट्स काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत होते हैं, लेकिन उनके स्टाइलिश लहंगे हमेशा दिल जीत लेते है। आज हम आपको एक्ट्रेस के रॉयल लहंगे दिखाएंगे, जिन्हें आप हर वेडिंग फंक्शन में पहनकर रॉयल लुक ले सकती हैं।

मल्टी कलर फ्लोरल लहंगा

एक्ट्रेस का यह मल्टी कलर लहंगा डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस लहंगे की अलग अलग कलर की कलियां बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रही हैं।

सिंपल लहंगा लुक

अभिनेत्री के इस लहंगे को आप हैवी इयररिंग्स और नेकलेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके दुप्पटे का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव हैं।

कॉर्सेट डीप नेक ब्लाउज

आप इसकी चुन्नी को डिफरेंट तरीके से पहनकर लहंगे को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। यह आपको कॉर्सेट डीप नेक ब्लाउज का लुक एकदम क्लासी और एलीगेंट लुक देगा।

अट्रैक्टिव लहंगा

एक्ट्रेस के लहंगे की स्कर्ट काफी क्लासी और स्टाइलिश हैं। आप इस लहंगे को पहनकर एकदम मॉडल जैसा लुक ले सकती हैं।

कढ़ाई वाला लहंगा

Sharvari का यह लहंगा देखने में ही रॉयल लुक दे रहा हैं। आप घर की शादी में इस लहंगे को कैरी कर सकती हैं साथ ही इस लहंगे को हैवी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

फुल वर्क वाला लहंगा

एक्ट्रेस के लहंगे का ब्लाउज उनके आउटफिट में जान डाल रहा है। वह इस डिजाइनर लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप हैवी इयररिंग्स के साथ इस लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी फ्लोरल लहंगा

अगर आप शादी में स्टाइलिश और रॉयल लुक लेना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह लहंगा आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसके साथ आप हाइलाइट होने वाला मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

एक्ट्रेस के इन स्टाइलिश लहंगे को पहनकर आप महफिल में रानी जैसा लुक पा सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@sharvari)