शनिवार को करें ये जादुई टोटके, पूरी होगी सारी इच्छाएं


By Ashish Mishra17, May 2024 10:00 PMjagran.com

शनि देव की पूजा करना

शनिवार को शनि देव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को कौन से टोटके करने से इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।

उपाय करना

अगर लंबे समय से आपकी इच्छाएं पूरी नहीं हो रही हैं, तो शनिवार के दिन उपाय करें। इससे मनोकामना पूरी होने लगती है।

दुखों से छुटकारा

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल को थाली में रखकर उसमें अपना चेहरे देखें। इसके बाद तेल का दान करें। ऐसा करने से दुखों से छुटकारा मिलता है।

घर में सुख-समृद्धि का आगमन

शनिवार को शनि देव की पूजा के समय शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में बुरे प्रभाव नहीं पड़ते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पीपल के नीचे दीपक जलाएं

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

दान करना

शनिवार के दिन दान करने के विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़े दान करना चाहिए।

मंत्र का जाप करें

शनिवार के दिन मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन 'शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करने से शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

दिन के अनुसार उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ