अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान फूल अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं कि भगवान को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए?
पूजा के समय फूल अर्पित करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।
पूजा-पाठ करते समय फूल को अर्पित करते समय ध्यान देना चाहिए। ऐसे फूलों को चढ़ाने से बचना चाहिए, जिससे भगवान नाराज हो जाएं।
कभी भी भगवान को बासी फूल नहीं अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
रोजाना पूजा-पाठ करते समय सूख फूल अर्पित नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही कीड़े लगे फूल भी नहीं अर्पित करने चाहिए।
अगर आप इस तरह के फूलों को अर्पित करते हैं, तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा परिवार की तरक्की भी रुक सकती है।
फूल को तोड़ने के लिए समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। सुबह 6 बजे के बाद या सूर्योदय के बाद फूल को तोड़ लेना चाहिए।
फूल को भगवान के मस्तक और चरणों में अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा फूलों से बनी माला चढ़ाने से दरिद्रता दूर होती है।
पूजा-पाठ के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ