शनि उदय से इन राशियों की चमकेगी किस्मत


By Abhishek Pandey25, Feb 2023 02:48 PMjagran.com

न्याय के देवता

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को विशेष स्थान दिया गया है। शनिदेव को न्याय का देवता बताया गया है।

ग्रह उदय का प्रभाव

कुंडली में किसी भी ग्रह के अस्त होने और उदय होने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकरात्मक दोनो प्रभाव पड़ते हैं।

शनि उदय

31 जनवरी को शनि देव अस्त हुए थे, अब होलिका दहन से ठीक एक दिन पहले शनि देव 6 मार्च 2023 को उदय हो रहे हैं।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

शनि अस्त के कारण इन राशियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। शनि के उदय होने से इन 4 राशियों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा।

मेष राशि

शनि उदय के कारण मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय उत्तम होगा।

वृषभ राशि

इस अंतराल में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही रुके हुए काम जल्द ही पूरे होने के योग दिख रहे हैं।

सिंह राशि

शनि उदय के कारण सिंह राशि के जातकों को कर्ज मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन-लाभ भी हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति देखने को मिलेगी।