शनि और सूर्य की युति से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ


By Abhishek Pandey25, Feb 2023 01:22 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा बताया गया है, जबकि शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है।

सूर्य और शनि का रिश्ता

सूर्य और शनि देव का रिश्ता काफी खास है। सूर्य और शनि देव का रिश्ता पिता-पुत्र का है, लेकिन दोनों का व्यवहार एक दूसरे से विपरीत है।

सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश

17 जनवरी 2023 को शनि देव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और इस महीने 13 फरवरी 2023 को सूर्य देव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था।

सूर्य और शनि की युति

सूर्य और शनि का कुंभ राशि में होने के कारण इन दोनों की इस राशि में युति का योग बन रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

सूर्य और शनि की युति के कारण 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें 15 मार्च 2023 के तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मेष राशि

धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। धन से संबंधित परेशानियां हल होंगी और धन कमाने के नए स्त्रोत खुलेंगे।

वृषभ राशि

इस अवधि में कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है और मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी के भी अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सूर्य-शनि की युति का लाभ मिलेगा और इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के साथ-साथ व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी।

सिंह राशि

इस अवधि में किए गए सभी प्रयास सफल होंगे और आर्थिक रूप से उन्नति प्राप्त होगी । साथ ही आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे।