जून के इन 2 दिन करें शनि की पूजा, पैसों से भर जाएगी तिजोरी


By Ashish Mishra02, Jun 2024 06:44 PMjagran.com

शनि देव की पूजा

वैसे तो सप्ताह में हर शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करना शुभ होता है। लेकिन, जून में 2 दिन ऐसे हैं जिस दिन शनि देव की पूजा करने से धन लाभ होगा।

शनि देव को प्रसन्न

कुंडली में दोष होने पर शनि देव की पूजा करना जरूरी होता है। जून में दो दिन ऐसे हैं, जब शनि देव की पूजा करने से सारे दुख दूर होने लगेंगे।

शनि जयंती

6 जून 2024 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस शनि देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

भगवान शनि का वक्री होना

26 जून को भगवान शनि वक्री हो रहे हैं। यह दिन बेहद खास माना जाता है। धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को 26 जून को शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

दीपक जलाएं

जून इन 2 दिनों में शनि देव की पूजा करते समय सरसों या तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। शनि जयंती और शनि के वक्री होने पर 7 बार इस पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने शनि देव प्रसन्न होते हैं।

मंत्र का जाप करें

02 और 26 जून को भगवान शनि की पूजा करते समय ‘ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

दान करना

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उड़द दाल, चावल, काली दाल और बाजरा का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा-विधि के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ