सावन में शनिदेव इन राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, पलट जाएंगे दिन


By Farhan Khan19, Jul 2025 01:32 PMjagran.com

शुरू हो चुके हैं सावन

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, 11 जुलाई से सावन शुरू हो चुके हैं और यह महीना शिव जी को प्रिय होता है। सावन के महीने में शिव जी की पूजा की जाती है और ऐसा करना शुभ माना जाता है।

शिव जी की पूजा करना

जो जातक सावन में शिव जी की पूजा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में समृद्धि आती है। आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। घर में धन का आगमन होने लगता है।

शनिदेव इन राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा

आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिन पर सावन के दौरान न्याय के देवता अर्थात् शनि देव अपनी कृपा बरसा सकते हैं। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल

न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव ने अपनी चाल बदली है। शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं। शनिदेव की चाल बदलने से भाग्यशाली राशियों के जीवन में बदलाव आएगा।

वृषभ राशि

आपको अधिकांश मामलों में शुभ फल मिलेगा। आपकी वाणी मधुर होगी। शत्रु भय से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी।

धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। रुका हुआ कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।

मिथुन राशि

धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप परिश्रमी होंगे। शिवजी की भक्ति में सावन बीतेगा।

बड़ों का मिलेगा प्यार

नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। बड़ों का प्यार और स्नेह मिलेगा। बॉस से शाबाशी मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। जीवन में कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com