घर में यह 1 मूर्ति रखने से परिवार में आएगी खुशहाली


By Farhan Khan18, Jul 2025 04:26 PMjagran.com

मूर्तियां रखती है विशेष महत्व

हिंदू धर्म में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जो किसी भी व्यक्ति की किस्मत को चमका सकती हैं। इन मूर्तियों का विशेष महत्व होता है। हर व्यक्ति को घर में मूर्तियां रखनी चाहिए।

घर में रखें यह मूर्ति

आज हम आपको एक ऐसी ही मूर्ति के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से खुशहाली आ सकती है। व्यक्ति की दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इस मूर्ति के बारे में जानें।  

कामधेनु की मूर्ति

हम आपको कामधेनु के बारे में बता रहे हैं। इन्हें हिंदू पौराणिक शास्त्रों में सुरभि, नंदिनी आदि नामों से भी पुकारा जाता है। यह बेहद पवित्र माना जाता है।

इच्छा की पूर्ति करना

कामधेनु वह दिव्य गाय हैं जो मनुष्य की समस्त इच्छाओं को पूरा कर सकती हैं। माना जाता है कि कामधेनु का प्राकट्य भी समुद्र मंथन से हुआ था।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

जो जातक अपने घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हैं, तो इससे उनके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

संतान की होगी प्राप्ति

अगर आप संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखनी चाहिए। इसके साथ संतान प्राप्त होने की कामना करें।  

मिलेगा धन

जो जातक अपने जीवन में धन अर्जित करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखनी चाहिए। जल्द ही आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।

कामधेनु की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें

कामधेनु की मूर्ति को आपको उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही जिस स्थान पर कामधेनु की मूर्ति रखें, वहां हमेशा साफ सफाई करें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com