हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। इन्हीं, पेड़-पौधों में बांस का पौधा भी शामिल है। इस पौधे में भगवान श्री कृष्ण का वास माना जाता है।
आज हम आपको बांस का पौधा लगाने की दिशा के बारे में बताएंगे, जिससे आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आपको बांस का पौधा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। बांस का पौधा उत्तर दिशा में लगाने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
बांस का पौधा कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार पर संकट आ सकता है। आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं।
बांस का पौधा कभी भी बाथरूम के पास लगाने की गलती न करें। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। आप जीवन की परेशानियों से घिर सकते हैं।
बांस के पौधे के आसपास गंदगी फैलाने से भी आपको बचना चाहिए क्योंकि गंदगी होने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। इससे धन की तिजोरी खाली हो सकती है।
बांस के पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आपकी किस्मत का सितारा डूब सकता है।
बांस का पौधा धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है। सौभाग्य के लिए, बांस को 8 या 9 डंठल के समूह में लगाना चाहिए। इससे आपकी सेहत चकाचक हो सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com