शिव जी को ये चीजें अर्पित करने से जीवन भर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan18, Jul 2025 01:57 PMjagran.com

सावन की शुरुआत

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, 11 जुलाई से सावन शुरू हो चुके हैं। इस दौरान देवों के देव महादेव शिव जी पूजा की जाती है। शिव जी को सावन का महीना प्रिय होता है।

शिव जी की पूजा करने के लाभ

सावन में शिव जी की पूजा करने से आपके घर में समृद्धि आ सकती है। धीरे-धीरे बिगड़े काम बनने लगते हैं। इसके अलावा घर में धन का आगमन हो सकता है।

शिव जी को अर्पित न करें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी शिव जी को अर्पित नहीं करनी चाहिए। नहीं, तो आप जीवनभर परेशान रहेंगे। आइए इन चीजों के बारे में जानें।

उबला हुआ दूध

शिव जी को उबला हुआ दूध कभी नहीं अर्पित करना चाहिए। उबला हुआ दूध अपने आप में शुद्ध नहीं होता। इसके चलते आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है।

शिव जी को शंख से जल अर्पित न करें

हिंदू धर्म शास्त्र कहता है कि कभी भी भगवान शिव को शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए क्योंकि शंख का प्रयोग भगवान विष्णु या अन्य देवी-देवताओं के पूजन में किया जाता है।

कुमकुम अर्पित करने से बचें

कुमकुम का उपयोग दुर्गा माता या लक्ष्मी माता की पूजा में किया जाता है। ऐसे में अगर आप कुमकुम को शिव जी को अर्पित करते हैं, तो यह अशुद्ध माना जाता है।

तुलसी अर्पित न करें

सावन में आपको भूल से भी तुलसी का पत्ता शिव जी को अर्पित नहीं करना चाहिए इससे आपको पूजा का लाभ नहीं मिलेगा। आपकी तरक्की भी रुक सकती है।

टूटा या खंडित बेलपत्र अर्पित न करें

जो जातक शिव को टूटा या खंडित बेलपत्र अर्पित करते हैं, तो इससे उनके घर में परेशानी आ सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी तेजी से घट सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com